1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. CM शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार में 10 नए मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना

CM शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार में 10 नए मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 30, 2016 11:16 am IST,  Updated : Jun 30, 2016 11:17 am IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। शाम 5 बजे राजभवन में राज्यपाल रामनरेश यादव नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

shivraj- India TV Hindi
shivraj

भोपाल: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। शाम 5 बजे राजभवन में राज्यपाल रामनरेश यादव नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। मंत्रिमंडल विस्तार में 10 नए मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इसमें 4 से 5 मंत्रियों को सरकार से बाहर होने का रास्ता भी दिखाया जाएगा।

इसे भी पढ़े:- मप्र: CM शिवराज का फरमान ‘किसानों का एक-एक प्याज खरीदो’

भाजपा में शिवराज की 'छवि' को भुनाने की तैयारी!

राज्य के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद चौहान के मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है। नए मंत्रियों को लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक कवायद चली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं बुधवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्घे के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, संगठन महामंत्री रामलाल आदि से मिले थे और संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा की।

राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जारी की गई हैं। नए और संभावित मंत्रियों के नामों का अभी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, अर्चना चिटनीस, जयभान सिंह पवैया, रामलाल रौतेल, रुस्तम सिंह, विश्वास सारंग को संभावित मंत्रियों के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि बाबू लाल गौर और सरताज सिंह जैसे बुजुर्ग मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, वहीं छह से ज्यादा मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत