1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अगर खडसे भाजपा छोड़ते हैं तो कांग्रेस में उनका स्वागत : बालासाहेब थोराट

अगर खडसे भाजपा छोड़ते हैं तो कांग्रेस में उनका स्वागत : बालासाहेब थोराट

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 13, 2019 11:34 pm IST,  Updated : Dec 13, 2019 11:34 pm IST

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के असंतुष्ट नेता एकनाथ खडसे अगर भगवा दल छोड़ने का फैसला करते हैं तो देश की सबसे पुरानी पार्टी उनका स्वागत करेगी। 

Eknath Khadse- India TV Hindi
Eknath Khadse

मुंबई: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के असंतुष्ट नेता एकनाथ खडसे अगर भगवा दल छोड़ने का फैसला करते हैं तो देश की सबसे पुरानी पार्टी उनका स्वागत करेगी। खडसे को 2016 में देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने बीते कुछ सालों में अलग-थलग किए जाने पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की है और अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के राज्य नेतृत्व पर उनकी टिप्पणी और तीखी हो गई है। 

थोराट ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ वह (खडसे) हमारे दोस्त हैं। हमारे वर्षों से संबंध हैं। मैंने यह पहले भी कहा है कि अगर ऐसी स्थिति होती है तो हम नाथ भाऊ (खडसे को प्यार से यही कहा जाता है) जैसे व्यक्ति का हमारी पार्टी में स्वागत करेंगे।’’ कांग्रेस नेता ने नागपुर, वाशिम, अकोला, धुले और नंदुरबार जिला परिषद चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी की एक बैठक की अध्यक्षता के बाद यह टिप्पणी की। इस बीच अन्य कांग्रेस नेता एवं राज्य के मंत्री नितिन राउत ने कहा कि नागपुर में विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा को ‘बड़ा झटका’ लग सकता है। यह सत्र 16 दिसंबर से शुरू होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत