1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केरल कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी CM के बच्चों को किडनैप करने की प्लानिंग? जानिए- आरोप और जवाब

केरल कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी CM के बच्चों को किडनैप करने की प्लानिंग? जानिए- आरोप और जवाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 19, 2021 04:37 pm IST,  Updated : Jun 19, 2021 04:54 pm IST

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रदेश कांग्रेस समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के. सुधाकरन पर उनके बच्चों का अपहरण करने की योजना बनाने का आरोप लगया है।

केरल कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी CM के बच्चों को किडनैप करने की प्लानिंग? जानिए- आरोप और जवाब- India TV Hindi
केरल कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी CM के बच्चों को किडनैप करने की प्लानिंग? जानिए- आरोप और जवाब Image Source : FILE

तिरुवनन्तपुरम (केरल): केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रदेश कांग्रेस समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के. सुधाकरन पर उनके बच्चों का अपहरण करने की योजना बनाने का आरोप लगया है। इस आरोप के बाद अब कांग्रेस के केरल प्रदेश अध्यक्ष के. सुधाकरन ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने पूछा कि अगर उन्हें (सीएम विजयन) इसकी जानकारी थी तो वह पुलिस के पास क्यों नहीं गए।

इसके साथ ही, के. सुधाकरन ने सीएम से उस शख्स का नाम न बताने को लेकर भी सवाल किया, जिसने उन्हें यह जानकारी दी। सुधाकरन ने कहा, "सीएम विजयन ने आरोप लगाया कि मेरे एक दिवंगत मित्र ने उन्हें बताया था कि मैंने सीएम के बच्चों के अपहरण की योजना बनाई थी। वह उसका नाम क्यों नहीं बताते? अगर ऐसा कुछ हुआ था तो विजयन को तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए था।"

हालांकि, यह पूरा मामला सुधाकरन द्वारा एक इंटरव्यू में सीएम विजयन की पिटाई का दावा करने से शुरू हुआ था। सुधाकरन ने कहा था कि जब वह थलासेरी के गवर्मेंट बर्नेन कॉलेज में केएसयू के नेता थे तब विजयन केरल स्टूडेंट फेडरेशन से जुड़े हुए थे। उन्होंने दावा किया था कि इसी वक्त छात्र राजनीति के गुटों में झड़प के दौरान उन्होंने विजयन को पीटा था।

सुधाकरन के इसी बयान पर मुख्यमंत्री विजयन ने प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि सुधाकरन बिना सिर-पैर की बात कर रहे हैं। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने सुधाकरन पर बच्चों के अपहरण की योजना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 1970 के दौर में एक स्थानीय कांग्रेस नेता और सुधाकरन के दोस्त ने बच्चों को किडनैप करने की योजना के बारे में उन्हें आगाह किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत