1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. DDCA मुद्दे पर कांग्रेस ने लोकसभा प्रश्नकाल में अटकाए रोड़े

DDCA मुद्दे पर कांग्रेस ने लोकसभा प्रश्नकाल में अटकाए रोड़े

 Written By: IANS
 Published : Dec 22, 2015 03:04 pm IST,  Updated : Dec 22, 2015 03:04 pm IST

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सदस्यों के नारेबाजी करने और वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस्तीफे की मांग करने के कारण लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर बाधित रही।

parliament- India TV Hindi
parliament

नई दिल्ली: दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) से संबंधित भ्रष्टाचार मामले को लेकर मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सदस्यों के नारेबाजी करने और वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस्तीफे की मांग करने के कारण लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर बाधित रही। मंगलवार सुबह संसद के निचले सदन लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद कांग्रेस सदस्यों ने डीडीसीए मुद्दे को लेकर केंद्रीय सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और इस मामले में जेटली का इस्तीफा मांगा।

अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सबको शांति कराने का प्रयास किया और उन्हें अपनी सीटों पर लौटने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी व उनकी आसंदी के निकट एकत्रित हो गए।

सत्ता पक्ष के सदस्यों ने प्रश्नकाल जारी रखने की कोशिश, लेकिन हो-हंगामे के बीच कुछ भी नहीं सुना जा सका। प्रदर्शनकारी कांग्रेसी सदस्य दोपहर 12 बजे प्रश्नकाल के खत्म होने का समय नजदीक आते ही सदन से बहिर्गमन कर गए।

दिल्ली उच्च न्यायालय के सात दिसंबर को नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की याचिका करने के बाद से प्रश्नकाल में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।

उधर राज्यसभा की कार्यवाही भी मंगलवार को लगातार बाधित रही। डीडीसीए मुद्दे पर कांग्रेस सदस्यों के केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी करने के चलते राज्यसभा की कार्यवाही भोजनकाल से पूर्व चार बार बाधित हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।