1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक राज्यसभा चुनाव कराने के पक्ष में कांग्रेस

कर्नाटक राज्यसभा चुनाव कराने के पक्ष में कांग्रेस

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 06, 2016 08:02 pm IST,  Updated : Jun 06, 2016 08:02 pm IST

कांग्रेस ने सोमवार को चुनाव आयोग से कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 11 जून को होने जा रहे द्विवार्षिक चुनाव को स्थगित न करने का आग्रह किया है।

digvijay singh- India TV Hindi
digvijay singh

नई दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार को चुनाव आयोग से कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 11 जून को होने जा रहे द्विवार्षिक चुनाव को स्थगित न करने का आग्रह किया है। पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी से मुलाकात की और इस मुद्दे पर एक अभिवेदन पेश किया।

जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. रेवना ने इससे पहले आयोग से राज्यसभा चुनाव रद्द करने का आग्रह किया था और उस स्टिंग ऑपरेशन की सीबीआई जांच की मांग की थी, जिसमें कुछ विधायक वोटों के लिए पैसे मांगते दिखाई दिए थे।

ये भी पढ़ें-

 

कांग्रेस के अभिवेदन के मुताबिक, "न ही पूरी (चुनाव) प्रक्रिया को रद्द करने की आवश्यकता है और न ही तथ्यों और मामले की परिस्थतियों को देखते हुए यह कोई व्यवहार्य उपाय है।"

कांग्रेस के मुताबिक, "हमने कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव का आदेश वापस लेने के एक राजनीतिक दल के अभिवेदन को लेकर मीडिया में जारी खबरों पर गौर किया है। कुछ टीवी चैनल्स भी झारखंड में आयोग के 2012 के फैसले का उद्धरण देते हुए चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह रद्द करने के समर्थन में कार्यक्रम पेश कर रहे हैं।"

कांग्रेस ने कहा है, "कर्नाटक का मामला झारखंड के मामले से बिल्कुल अलग है। दोनों के तथ्य और परिस्थितियां भी अलग हैं। आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठा सकता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।