1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास का दिल का दौरा पड़ने से निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास का दिल का दौरा पड़ने से निधन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 12, 2017 11:56 am IST,  Updated : Apr 12, 2017 11:57 am IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अखिलेश दास का राजधानी लखनऊ में बुधवार को हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई। वे 56 वर्ष के थे।

akhilesh das- India TV Hindi
akhilesh das

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अखिलेश दास का राजधानी लखनऊ में बुधवार को हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई। वे 56 वर्ष के थे। अखिलेश दास मंगलवार रात अपने घर में बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें बुधवार सुबह मेडिकल कॉलेज के लारी हार्ट सेंटर में एडमिट कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

56 साल के अखिलेश दास उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास के बेटे थे। उत्तर प्रदेश विधानससभा चुनाव से ठीक पहले अखिलेश दास कांग्रेस में शामिल हुए थे। इससे पहले वह लंबे समय तक बसपा से जुड़े रहे। लखनऊ की बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय (बीबीडी) के चेयरमैन अखिलेश दास यूपीए सरकार में केंद्रीय इस्पात मंत्री थे। वे लखनऊ के मेयर भी रहे थे।

ये भी पढ़ें

एक शहर, जहां आलू-प्याज से भी सस्ते बिकते हैं काजू!

एक भारतीय जासूस जो बन गया था पाकिस्तानी सेना में मेजर
मुसलमान वहां मस्जिद बनाने की जिद न करें जहां राम मंदिर बनना है: कल्बे सादिक
सूरत का दिल 87 मिनट में पहुंचा मुम्बई, अब यूक्रेन में धड़केगा

इसके अलावा अखिलेश दास ने खेल के क्षेत्र में भी काफी योगदान दिया है। उन्होंने बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी भी खोली है। इसके अलावा वे खुद भी एक नेशनल लेवल के बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। वे भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अखिलेश दास के निधन पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने  कहा कि यह पार्टी और समाज के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी को काफी नुकसान होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत