1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. RTI कानून को कमजोर कर रही नरेंद्र मोदी सरकार: कांग्रेस

RTI कानून को कमजोर कर रही नरेंद्र मोदी सरकार: कांग्रेस

 Reported By: Bhasha
 Published : May 14, 2018 02:39 pm IST,  Updated : May 14, 2018 02:39 pm IST

गहलोत ने दावा किया कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के लिए आवंटित धन का उपयोग नहीं किया गया...

ashok gehlot- India TV Hindi
ashok gehlot

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार सूचना के अधिकार (RTI) कानून को कमजोर कर रही है।

पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने आज ट्विटर पर एक अखबार की खबर की पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘सूचना का अधिकार कानून कांग्रेस नीत संप्रग सरकार द्वारा बनाया गया था और इससे प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता लाने में मदद मिली।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा आरटीआई कानून को कमजोर किया जा रहा है।’’

गहलोत ने एक अन्य ट्वीट में दावा किया कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के लिए आवंटित धन का उपयोग नहीं किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत