1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. क्या फ्लॉप रही कांग्रेस द्वारा आयोजित विपक्षी दलों की बैठक? शिवसेना, TMC, DMK सहित नहीं पहुंचे कई बड़े दल

क्या फ्लॉप रही कांग्रेस द्वारा आयोजित विपक्षी दलों की बैठक? शिवसेना, TMC, DMK सहित नहीं पहुंचे कई बड़े दल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 13, 2020 04:25 pm IST,  Updated : Jan 13, 2020 04:25 pm IST

राजधानी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित की गई विपक्षी दलों की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई बड़े राजनीतिक दलों ने शिरकत नहीं की। 

Congress- India TV Hindi
क्या फ्लॉप रही कांग्रेस द्वारा आयोजित विपक्षी दलों की बैठक?  Image Source : ANI

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित की गई विपक्षी दलों की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई बड़े राजनीतिक दलों ने शिरकत नहीं की। महाराष्ट्र में कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना ने इस बैठक से दूरी बनाई। शिवसेना के अलावा पश्चिम बंगाल से टीएमसी, यूपी से सपा-बसपा और तमिलनाडु से डीएमके का कोई प्रतिनिधि इस बैठक में नहीं पहुंचा। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह तो इस बैठक के बारे में कोई जानकारी होने की बात से ही इंकार कर दिया।  

इस बैठक में हाल ही में लागू हुए संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में हुए प्रदर्शनों और कई विश्वविद्यालय परिसरों में हिंसा के बाद पैदा हुए हालात, आर्थिक मंदी तथा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस द्वारा बुलाई गई इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राकांपा प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद के अलावा भाकपा के डी राजा, रालोद के अजित सिंह तथा कई अन्य नेता शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत