1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मध्य प्रदेश कांग्रेस MLA आरिफ मसूद का बड़ा बयान, बोले- प्रदेश सरकार ने NRC लागू किया तो इस्तीफा दे दूंगा

मध्य प्रदेश कांग्रेस MLA आरिफ मसूद का बड़ा बयान, बोले- प्रदेश सरकार ने NRC लागू किया तो इस्तीफा दे दूंगा

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Dec 12, 2019 11:41 pm IST,  Updated : Dec 12, 2019 11:41 pm IST

आरिफ मसूद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं अपना नेता से अनुरोध करूंगा जिस तरीके से पश्चिम बंगाल की सीएम  ममता बनर्जी ने साहस दिखाया है, उसी तरह हमारी सरकार भी CAB और NRC को रिजेक्ट करें।

भोपाल मध्य से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद- India TV Hindi
भोपाल मध्य से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। NRC को लेकर पूरे देश में सियासत चल रही है। एक तरफ जहां भाजपा पूरे देश में NRC लागू करने की बात कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल NRC का विरोध कर रहे हैं। इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक आरफि मसूद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर प्रदेश सरकार NRC लागू करेगी तो वो विधानसबा के सदस्य नहीं रहेंगे।

आरिफ मसूद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं अपना नेता से अनुरोध करूंगा जिस तरीके से पश्चिम बंगाल की सीएम  ममता बनर्जी ने साहस दिखाया है, उसी तरह हमारी सरकार भी CAB और NRC को रिजेक्ट करें और अगर ये लोग इस कानून को मानेंगे तो मैं इस असेंबली का मेंबर नहीं रहूंगा।

विजयन बोले केरल में लागू नहीं किया जाएगा CAB

आरिफ मसूद के बयान से पहले आज केरल के सीएम विजयन का बयान भी CAB को लेकर सामने आया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को कहा कि संसद में पारित नागरिकता (संशोधन) विधेयक राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। विजयन ने भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि असंवैधानिक विधेयक के लिए केरल में कोई जगह नहीं होगी और राज्य इसे लागू नहीं करेगा।

विजयन ने ट्वीट कर कहा, ‘‘देश में लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि उसका मुख्य राजनीतिक औजार सांप्रदायिकता है।’’ विजयन ने कहा कि यह दुनिया के समक्ष भारत को अपमानित करता है। उन्होंने दावा किया कि आरएसएस हिंदू राष्ट्र के एजेंडा को लागू करने की कोशिश कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत