1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ 26 जून को राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगी कांग्रेस

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ 26 जून को राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगी कांग्रेस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 24, 2020 08:23 pm IST,  Updated : Jun 24, 2020 08:23 pm IST

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को घेरने की मुहिम शुरू कर दी है। विपक्षी पार्टी ने इसकी शुरुआत कोरोनाकाल में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी को मुद्दा बनाकर की है।

पेट्रोल-डीजल के दामों...- India TV Hindi
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ 26 जून को राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगी कांग्रेस Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को घेरने की मुहिम शुरू कर दी है। विपक्षी पार्टी ने इसकी शुरुआत कोरोनाकाल में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी को मुद्दा बनाकर की है। कांग्रेस ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ वो 26 जून, 2020 को राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करेगी। साथ ही लद्दाख के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर हमारे क्षेत्र की चीनी घुसपैठ का भी विरोध किया जाएगा।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा कि कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए यह आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत