1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. AIIMS में बीमार लालू यादव से मिले राहुल गांधी, राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज

AIIMS में बीमार लालू यादव से मिले राहुल गांधी, राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2018 01:13 pm IST,  Updated : Apr 30, 2018 01:14 pm IST

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि राहुल सिर्फ लालू की सेहत के बारे जानकारी लेने पहुंचे थे और इस मुलाकात का कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए...

Congress President Rahul Gandhi met RJD Chief Lalu Prasad...- India TV Hindi
Congress President Rahul Gandhi met RJD Chief Lalu Prasad Yadav at AIIMS in Delhi

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एम्स जाकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कांग्रेस के एक सूत्र ने इस मुलाकात की पुष्टि की है।

सूत्र ने बताया कि राहुल सुबह करीब 11 बजे एम्स पहुंचे और लालू से मिले। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि राहुल सिर्फ लालू की सेहत के बारे जानकारी लेने पहुंचे थे और इस मुलाकात का कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

वहीं, इस बीच लालू यादव ने दिल्ली में एम्स के डायरेक्टर को चिट्ठी लिखी है। लालू ने लिखा है कि अभी मेरी सेहत ठीक नहीं है इसलिए आज मुझे एम्स से डिस्चार्ज नहीं किया जाए।

आपको बता दें कि लालू यादव का एम्स में इलाज चल रहा था और वो आज उन्हें झारखंड पुलिस वापस रांची जेल में ले जाने वाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत