1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस ने कश्मीर के हालात के लिए सरकार, अलगाववादियों की निंदा की

कांग्रेस ने कश्मीर के हालात के लिए सरकार, अलगाववादियों की निंदा की

 Written By: IANS
 Published : Oct 29, 2016 07:03 am IST,  Updated : Oct 29, 2016 07:03 am IST

कांग्रेस ने जम्मू एवं कश्मीर पर नीति के अभाव के लिए सरकार की और घाटी में जारी अशांति के लिए अलगाववादियों की शुक्रवार को निंदा की। कांग्रेस ने यह जानना चाहा कि कश्मीर पर सरकार की क्या नीति है और उसे विपक्ष के साथ साझा करने के लिए कहा।

Kashmir- India TV Hindi
Kashmir

नई दिल्ली: कांग्रेस ने जम्मू एवं कश्मीर पर नीति के अभाव के लिए सरकार की और घाटी में जारी अशांति के लिए अलगाववादियों की शुक्रवार को निंदा की। कांग्रेस ने यह जानना चाहा कि कश्मीर पर सरकार की क्या नीति है और उसे विपक्ष के साथ साझा करने के लिए कहा। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "क्या सरकार के पास कोई नीति है? क्या उसके पास समस्या से बाहर निकलने का कोई रास्ता है? क्या सरकार के पास कोई खाका या योजना है?"

सिंघवी ने कहा, "हम एक अल्प, मध्यम या दीर्घकालिक योजना, या सभी तीनों अवधि की योजना के बारे में पूछ रहे हैं। यदि आप इसे राष्ट्र के साथ साझा नहीं कर सकते, तो कृपया इसे संवैधानिक प्रतिनिधियों के साथ साझा करें। यह हम सभी को प्रभावित करता है।" सिंघवी ने कहा, "स्थिति अत्यंत गभीर है। पाकिस्तान को भूल जाइए, सीमा पार से गोलीबार भूल जाइए, राज्य इसलिए रो रहा है, क्योंकि 25 स्कूल जला दिए गए हैं।"

सिंघवी ने उन मीडिया रपटों का जिक्र करते हुए अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी पर हमला किया, जिसमें कहा गया है कि गिलानी की नातिन ने इस महीने एक इनडोर स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच आंतरिक परीक्षा में हिस्सा लिया था।

कांग्रेस नेता ने कहा, "मैं उस बच्ची के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं निश्चित रूप से उन तथाकथित वरिष्ठ अलगाववादी नेताओं के बच्चों के बारे में बात कर रहा हूं, जिनके बच्चे शिक्षा हासिल कर रहे हैं और यहां तक कि स्कूलों में आयोजित विशेष शिविरों में परीक्षा में बैठ कर भी।"

सिंघवी ने कहा, "क्या आप एक बच्चे की पीड़ा की कल्पना कर सकते हैं, जिसका एक महीना, तीन महीना, और लगातार पूरे साल बर्बाद हो रहा है। क्या आप उसके दीर्घकालिक भविष्य पर पड़ने वाले असर की कल्पना कर सकते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत