1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस पार्टी ने नाराजगी के चलते ठुकराया वेंकैया नायडू का भोज प्रस्ताव

कांग्रेस पार्टी ने नाराजगी के चलते ठुकराया वेंकैया नायडू का भोज प्रस्ताव

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 10, 2018 09:05 am IST,  Updated : Aug 10, 2018 02:49 pm IST

कांग्रेस ने उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू द्वारा नवनिर्वाचित उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के सम्मान में शुक्रवार को दिए जाने वाले भोज प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

कांग्रेस पार्टी, वेंकैया नायडू, भोज प्रस्ताव- India TV Hindi
कांग्रेस पार्टी ने नाराजगी के चलते ठुकराया वेंकैया नायडू का भोज प्रस्ताव Image Source : पीटीआई

नई दिल्ली: कांग्रेस ने उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू द्वारा नवनिर्वाचित उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के सम्मान में शुक्रवार को दिए जाने वाले भोज प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस द्वारा भोज में शामिल ना होने के दो कारण बताए जा रहे है। ​पहला कारण उपसभापति चुनाव में मिली करारी हार बताया जा रहा है और दूसरा कारण राफेल डील पर वेंकैया नायडू दवारा कांग्रेस को अपना पक्ष रखने का मौका ना दिया जाना है। 

Related Stories

भोज मे शामिल न होकर कांग्रेस का मकसद वेंकैया नायडू के रवैये से खासी नाराजगी जाहिर करना है। आपको बता दे कि राज्यसभा में राफेल डील पर बोलने के लिए जब कांग्रेस के नेताओं ने समय मांगा था तो उस समय वैंकैया नायडू ने उन्हें समय नहीं दिया और साथ ही उनके माइक की आवाज भी कुछ देर के लिए बंद करवा दी थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत