1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पूर्व पीएम देवगौड़ा का कांग्रेस पर आरोप, बताया सिद्धारमैया के नेतृत्व में चल रहा है कौन सा 'खेल'

पूर्व पीएम देवगौड़ा का कांग्रेस पर आरोप, बताया सिद्धारमैया के नेतृत्व में चल रहा है कौन सा 'खेल'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 27, 2020 08:17 am IST,  Updated : Dec 27, 2020 08:17 am IST

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी अपने नेता सिद्धारमैया के नेतृत्व में उनकी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं। कोई भी इस पार्टी को खत्म नहीं कर सकता है। 

Congress wants to demolish JDS says former PM HD Deve Gowda पूर्व पीएम देवगौड़ा का कांग्रेस पर आरोप,- India TV Hindi
पूर्व पीएम देवगौड़ा का कांग्रेस पर आरोप, बोले- सिद्धारमैया के नेतृत्व में JD(S) को करना चाहते हैं खत्म  Image Source : TWITTER/ANI

बेंगलुरु. देश के पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी अपने नेता सिद्धारमैया के नेतृत्व में उनकी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं। कोई भी इस पार्टी को खत्म नहीं कर सकता है। इस पार्टी का अपना आधार है। हम अपना मनोबल बढ़ाएंगे औऱ 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

कुछ दिनों पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस नेता सिद्धरमैया को चुनौती दी कि वह जद (एस) और उसके नेतृत्व की आलोचना करने से पहले स्वयं एक स्थानीय दल का गठन करें और फिर अपने दम पर 10 सीटें जीतकर दिखाएं। भाजपा और जद (एस) के बीच साठगांठ का आरोप लगाने को लेकर कुमारस्वामी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर सिद्धरमैया पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, ''जद (एस) की सीटें जीतने की क्षमता, पार्टी प्रमुख देवगौड़ा और मेरी आलोचना करने वाले सिद्धरमैया को मैं एक चुनौती देता हूं। राष्ट्रीय दल की छाया से बाहर आएं, एक स्थानीय दल का गठन करें और अपने दम पर 10 सीटें जीतकर दिखाएं, उसके बाद हमारे नेतृत्व के बारे में बोलें।''

पढ़ें- Kisan Andolan: पीएम मोदी के खिलाफ लगे आपत्तिजनक नारे, देखिए वीडियो

उन्होंने सिद्धरमैया पर निशाना साधते हुए कहा, ''जद (एस) ने जितनी सीटें जीतीं हैं, उसे हल्के में ना लें। एक स्वतंत्र स्थानीय दल का गठन करने के लिए नेतृत्व क्षमता की आवश्यकता होती है। आप इन संघर्षों से वाकिफ नहीं हैं। यह आपके लिए संभव नहीं है।''

आपको बता दें कि हाल ही में कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने कहा था कि कुमारस्वामी पूर्व में इसलिए मुख्यमंत्री बन सके क्योंकि 2018 विधानसभा चुनाव में जद(एस) के मात्र 37 सीटें जीतने के बाद भी कांग्रेस उन्हे यह पद देने पर सहमत हो गई थी। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमारस्वामी ने सिद्धरमैया को यह चुनौती दी। कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि सरकार गठन के कुछ ही महीनों बाद सिद्धरमैया ने इसे गिराने के लिए योजना बनाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पाले में जाने वाले अधिकतर कांग्रेस विधायक सिद्धरमैया के विश्वासपात्र थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत