1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लोकसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस के लिए आई अच्छी खबर, नगर निकाय चुनावों में BJP को पछाड़ा

लोकसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस के लिए आई अच्छी खबर, नगर निकाय चुनावों में BJP को पछाड़ा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 12, 2019 05:06 pm IST,  Updated : Jun 12, 2019 05:06 pm IST

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब राजस्थान से कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छी खबर आई है। राज्य में नगर निकायों की 17 सीटों पर हुए उपचुनावों में कांग्रेस ने BJP को पीछे छोड़ दिया है।

Congress win 8 seats in local body By-election in...- India TV Hindi
Congress win 8 seats in local body By-election in Rajasthan. (File Photo) Image Source : PTI

जयपुर: लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब राजस्थान से कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छी खबर आई है। राज्य में नगर निकायों की 17 सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने BJP को पीछे छोड़ दिया। नगर निकाय के उपचुनावों में कांग्रेस को 8 जबकि बीजेपी को 5 सीटों पर जीत मिली है। इन उपचुनावों में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। बता दें कि लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी 25 सीटों पर BJP ने जीत हालिस की थी। ऐसा दूसरी बार हुआ था। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनावों में भी राज्य में BJP ने सभी सीटों पर कब्जा जमाया था।

लेकिन, पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने बाजी मारते हुए BJP को राज्य की सत्ता से बाहर कर दिया था। हालाकिं, उसे कई हद तक BJP की नहीं बल्कि राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की हार कहा जा रहा था। राजनीतिक गलियों में चर्चा थी कि राज्य की जनता BJP से नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से नाराज थी। हालिया लोकसभा चुनावों में ये दिखाई भी दिया कि राज्य की जनता को BJP से कोई बैर नहीं था। जनता ने यहां की सभी 25 लोकसभा सीटों पर BJP की जिताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत