1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सुब्रमण्यम स्वामी का दावा, दिसंबर में बनेगा अयोध्या में राम मंदिर

सुब्रमण्यम स्वामी का दावा, दिसंबर में बनेगा अयोध्या में राम मंदिर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 07, 2016 10:06 pm IST,  Updated : Jan 07, 2016 10:07 pm IST

नई दिल्ली: बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राम मंदिर को लेकर बड़ा दावा किया। स्वामी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का काम इस साल के आखिर तक शुरू हो जाएगा। उन्होंने

subramaniam swamy- India TV Hindi
subramaniam swamy

नई दिल्ली: बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राम मंदिर को लेकर बड़ा दावा किया। स्वामी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का काम इस साल के आखिर तक शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए एक्शन प्लान का ऐलान 9 जनवरी को किया जाएगा। हालांकि स्वामी ये भी कह रहे हैं कि राम मंदिर का निर्माण आंदोलन से नहीं आमसहमति से होगा।

स्वामी का कहना है कि ये काम कोर्ट के आदेश के बाद हिंदु-मुसलमानों की आपसी सहमति से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगस्त-सितंबर तक इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में जीतने के बाद मंदिर का काम शुरु करेंगे। अशोक सिंघल को जो वचन दिया था। उस वचन को पूरा करेंगे और साल के आखिर तक निर्माण शुरू कर देंगे।

इसके अलावा स्वामी ने यह भी कहा कि राम मंदिर के सवाल पर कांग्रेस को मुश्किल होगी लेकिन असलियत ये है कि राजीव गांधी भी राम मंदिर निर्माण के पक्ष में थे। अगर राजीव गांधी की हत्या न होती तो राम मंदिर में निर्माण हो चुका होता लेकिन अब कांग्रेस सियासी फायदे के लिए इसका विरोध कर रही है।

स्वामी के दावे पर ऑल इंडिया मज्लिस ए इतेहदुल मुसलिमीन (AIMIM) असदुद्दीन ओवैसी ने कुछ सवाल उठाए। ओवैसी ने पूछा कि स्वामी ये तो बताएं कि उन्हें कैसे पता कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सितंबर तक आ जाएगा और अदालत का फैसला राम मंदिर के हक में ही होगा। अगर स्वामी इन सवालों के जबाव नहीं देते तो स्वामी का बयान कोर्ट का अपमान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।