नई दिल्ली: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर 'आर्मी वेलफेयर फंड' के लिए दिए गए ऐसे किसी भी दान को गलत मानते हैं जो जबर्दस्ती करवाया गया हो। उन्होंने कहा है कि इस फंड में दान अपनी इच्छा से दिया जाना चाहिए, न कि किसी की गर्दन पकड़कर दिलवाया जाना चाहिए।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गौरतलब है कि पिछले पिछले दिनों महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने 'ऐ दिल है मुश्किल' को बिना किसी अड़चन के रिलीज करने के लिए आर्मी फंड में 5 करोड़ रुपये दान करने की शर्त रखी थी। फिल्म के निर्माता करण जौहर ने इस शर्त को मंजूर कर लिया था। यह शर्त इसलिए रखी गई थी क्योंकि इसमें पाकिस्तानी ऐक्टर फवाद खान ने काम किया था।
इस बारे में पूछे जाने पर पर्रिकर ने कहा, 'इस फंड में दान देने के लिए कई लोग गुजारिश कर रहे थे। इससे पहले लोग शीधे शहीद के परिजनों को ही चेक देते थे, लेकिन अब इस बारे में फैसला लिया गया है कि सभी शहीदों के परिवारों को बराबर रकम मिले। आर्मी फंड में अपनी मर्जी से दान दिया जाता है। कई लोग हैं जो अनुरोध करते हैं कि वे शहीदों के परिवार के लिए कुछ दान करना जाहते हैं।'