1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Coronavirus:राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के काम की तारीफ की

Coronavirus:राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के काम की तारीफ की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2020 05:13 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 05:13 pm IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में कांग्रेस शासित राज्यों के कामकाज की तारीफ की है। 

Coronavirus:राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के काम की तारीफ की- India TV Hindi
Coronavirus:राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के काम की तारीफ की

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में कांग्रेस शासित राज्यों के कामकाज की तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्वटी में कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान,पंजाब, छत्तीसगढ़ और पुदुच्चेरी के प्रयासों का जिक्र करते हुए इनके काम की प्रशंसा की है। उन्होंने उदाहरण के तौर पर छत्तीसगढ़ के अस्पताल का जिक्र किया है जिसे मात्र 20 दिन में इलाज के लिए तैयार किया गया है।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा-कांग्रेस शासित राज्य: राजस्थान,पंजाब, छत्तीसगढ़ और पुदुच्चेरी #Covid19 का डटकर सामना कर रहे हैं। नए, विशेष अस्पताल तैयार किए जा रहे हैं, जैसे छत्तीसगढ़ में यह 200 बेड का विशेष-कोरोना अस्पताल जो मात्र 20 दिन में इलाज के लिए तैयार किया गया है।जहाँ चाह, वहाँ राह। इस ट्वीट में उन्होंने एक दैनिक अखबार में छपी खबर की क्लिप भी पोस्ट की है।

 

Coronavirus:राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के काम की तारीफ की
Coronavirus:राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के काम की तारीफ की

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत