1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी जल्द संभालेंगे कांग्रेस की कमान, CWC की मीटिंग में सर्वसम्मति से फैसला

राहुल गांधी जल्द संभालेंगे कांग्रेस की कमान, CWC की मीटिंग में सर्वसम्मति से फैसला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 07, 2016 09:41 pm IST,  Updated : Nov 07, 2016 09:41 pm IST

नई दिल्ली: कुछ ही दिन में राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंप दी जाएगी। राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया जाएगा। इसका फैसला हो चुका है और केवल औपचारिकता बाकी है।

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi Image Source : PTI

नई दिल्ली: कुछ ही दिन में राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंप दी जाएगी। राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया जाएगा। इसका फैसला हो चुका है और केवल औपचारिकता बाकी है। आज पहली बार राहुल गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता की। सोनिया गांधी तबियत खराब होने की वजह से CWC की मीटिंग में नहीं आईं।

राहुल गांधी जल्द बनेंगे कांग्रेस के अध्यक्ष

CWC की मीटिंग में पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने राहुल को अध्यक्ष बनाने की बात कही। एंटनी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि जब राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंप देनी चाहिए। राहुल को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया जाना चाहिए। एंटनी की इस बात का डॉ. मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, जनार्दन द्विवेदी, अंबिका सोनी और मल्लिकार्जुन खडगे समेत CWC के सभी मेंबर्स ने समर्थन किया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

हालांकि औपचारिक तौर पर CWC में ये फैसला किया गया कि कांग्रेस के ऑर्गेनाइजेशनल इलेक्शन को एक साल के लिए टाल दिया जाए इसका मतलब ये निकाला गया अब राहुल गांधी को प्रमोशन के लिए कम से कम 1 साल और इंतजार करना पड़ेगा लेकिन हमारी जो जानकारी है उसके मुताबिक राहुल का इंतजार अब खत्म हो गया है। अब CWC के मेंबर्स सोनिया गांधी को औपचारिक तौर पर CWC की राय बताएंगे। उसके बाद सोनिया गांधी ये तय करेंगी कि राहुल की ताजपोशी का एलान कब और कैसे किया जाए।

CWC की राय सोनिया गांधी को बताई जाएगी

असल में कांग्रेस के कुछ नेता तो चाहते थे कि राहुल गांधी को आज ही अध्यक्ष बनाने का ऐलान कर दिया जाए लेकिन सोनिया गांधी मीटिंग में नहीं थीं। पार्टी अध्यक्ष की गैरमौजूदगी में अगर उनकी जगह राहुल को अध्यक्ष बनाने का फैसला किया जाता है तो इसका संदेश गलत जाता। अब कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सीनियर मेंबर्स सोनिया गांधी से मिलने जाएंगे और उनकों CWC की राय बताएंगें फिर सोनिया गांधी इसका औपचारिक ऐलान करेंगीं। उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में जब चुनाव होंने तब कांग्रेस की कमान राहुल गांधी के हाथ में होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत