1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मांस के टुकड़े फेंककर भड़का रहे हैं हिंसा: केजरीवाल

मांस के टुकड़े फेंककर भड़का रहे हैं हिंसा: केजरीवाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 07, 2015 01:38 pm IST,  Updated : Oct 07, 2015 01:39 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दादरी में भड़की सांप्रदायिक हिंसा को लेकर रेडियो पर विज्ञापन जारी किया है। विज्ञापन में केजरीवाल ने बिना किसी का नाम लिए राजनीतिक दलों पर निशाना साधते

मांस के टुकड़े फेंककर...- India TV Hindi
मांस के टुकड़े फेंककर भड़का रहे हैं हिंसा: केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दादरी में भड़की सांप्रदायिक हिंसा को लेकर रेडियो पर विज्ञापन जारी किया है। विज्ञापन में केजरीवाल ने बिना किसी का नाम लिए राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुये कहा कि हिंसा के लिए वही जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि ये नेता और संगठन धार्मिक स्थलों पर मांस के टुकड़े फेंककर हिंसा भड़काते हैं।

'आप' सरकार द्वारा जारी विज्ञापन में अरविंद केजरीवाल ने कहा है, "नेताओं के लिए हिन्दू-मुस्लिम दंगे करवाना बहुत आसान है, सो, ऐसे में कैसे रुकेगा यह सब...? एक ही तरीका है... अगर हम सब हिन्दू और मुसलमान इन चंद ज़हरीले नेताओं की बातें मानना बंद कर दें तो इनकी गन्दी राजनीति खत्म हो सकती है, और अगर इनकी बातें मानते रहेंगे तो न हिन्दू बचेंगे, न मुसलमान, और न देश..."

किसी भी नेता या पार्टी का नाम लिए बिना तैयार किए गए इस विज्ञापन में मीडिया से भी अपील की गई है कि चंद नेताओं के ज़हरीले बयान दिखाना बंद कीजिए। दिल्ली सरकार का यह विज्ञापन रेडियो और टीवी दोनों पर जारी किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।