1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख आज घोषित होने की संभावना

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख आज घोषित होने की संभावना

 Reported By: IANS
 Published : Dec 26, 2019 04:20 pm IST,  Updated : Dec 26, 2019 04:20 pm IST

दिल्ली में मौजूदा सरकार का कार्यकाल फरवरी 2020 में खत्म हो जाएगा, ऐसे में राजधानी में विधानसभा चुनाव की तारीखों पर निर्णय लेने के लिए गुरुवार को निर्वाचन आयोग की बैठक शुरू हो गई।

Delhi Assembly- India TV Hindi
Delhi Assembly

नई दिल्ली: दिल्ली में मौजूदा सरकार का कार्यकाल फरवरी 2020 में खत्म हो जाएगा, ऐसे में राजधानी में विधानसभा चुनाव की तारीखों पर निर्णय लेने के लिए गुरुवार को निर्वाचन आयोग की बैठक शुरू हो गई। आयोग के एक अधिकारी ने कहा, "दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव की तारीखों पर फैसला लेने के लिए बैठक शुरू हो गई है और तारीख की घोषणा गुरुवार शाम को की जाएगी।"

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा और निर्वाचन आयुक्त- अशोक लवासा और सुशील चंद्र अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के पहले दौर में मौजूद थे।

निर्वाचन आयोग के कार्यालय में सुबह 10 बजे से बैठक शुरू हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत