1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली: ACB ने DCW मामले में डिप्टी CM मनीष सिसोदिया से पूछताछ की

दिल्ली: ACB ने DCW मामले में डिप्टी CM मनीष सिसोदिया से पूछताछ की

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 14, 2016 03:40 pm IST,  Updated : Oct 14, 2016 03:40 pm IST

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने दिल्ली महिला आयोग (DCW) में कथित भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से शुक्रवार को पूछताछ की।

Manish Sisodia | PTI File Photo- India TV Hindi
Manish Sisodia | PTI File Photo

नई दिल्ली: भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने दिल्ली महिला आयोग (DCW) में कथित भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से शुक्रवार को पूछताछ की। ACB ने 7 अक्टूबर को सिसोदिया को पूछताछ को लेकर सूचना देते हुए तलब किया था। ACB के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उप-मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ACB कार्यालय में पहुंचे और दो घंटे से अधिक समय तक उनसे पूछताछ की गई। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सूत्रों ने बताया था कि ACB ने जिन दस्तावेजों की जांच की है उनमें सिसोदिया के कार्यालय से प्राप्त एक पत्र था और इस पत्र ने DCW को वित्तीय स्वायत्ता वाले एक निकाय रूप में अधिकृत किया था। नियमों के अनुसार केवल उप-राज्यपाल ही किसी निकाय को वित्तीय स्वायत्ता प्रदान कर सकता है। ACB पिछले कुछ महीनों से इस मामले की जांच कर रही है और DCW प्रमुख स्वाती मालीवाल के कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर यह पाया गया कि नियुक्ति में उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। 

इस बीच, स्वाति मालीवाल ने ACB द्वारा सिसोदिया को तलब किए जाने को राजनीतिक प्रतिशोध बताया और दावा किया कि नियुक्तियों में सिसोदिया की कोई भूमिका नहीं थी। मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘सिसोदिया को तलब किया जाना राजनीतिक प्रतिशोध है। DCW की नियुक्तियों में उनकी कोई भूमिका नहीं है। डीसीडब्ल्यू हमेशा से स्वायत्त था।’ उन्होंने कहा, ‘एसीबी मेरे खिलाफ झूठे मामले दर्ज दर्ज कर रही है। सबूत होने के बावजूद एसीबी पिछले तीन हफ्तों से शीला दीक्षित के खिलाफ भ्रष्टाचार की मेरी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत