नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने प्रधान सचिव (सेवा) अनिंदो मजुमदार को शनिवार को पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया। सरकार ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है, जब शकुंतला गैमलिन की कार्यवाहक मुख्य सचिव के रूप में हुई नियुक्ति पर पहले से विवाद चल रहा है।
उपराज्यपाल नजीब जंग ने हालांकि मजुमदार को पद से हटाए जाने को अवैध करार दिया है।
राज भवन से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "इस आदेश पर उपराज्यपाल की मंजूरी नहीं है, जो कि इस रैंक के अधिकारियों के स्थानांतरण के लिए सक्षम प्राधिकारी हैं।"
आप ने इससे पहले मजुमदार को पद से हटाने संबंधित एक आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया है, "मजुमदार को उनके सभी प्रभार से मुक्त किया जाता है। उनके पास कोई जिम्मेदारी नहीं रहेगी।"
मजुमदार ने गैमलिन की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे।