1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली सरकार ने ACB प्रमुख मीणा के खिलाफ जांच की धमकी दी

दिल्ली सरकार ने ACB प्रमुख मीणा के खिलाफ जांच की धमकी दी

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 18, 2015 10:20 am IST,  Updated : Oct 18, 2015 10:25 am IST

नई दिल्ली: उप राज्यपाल द्वारा नियुक्त भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) प्रमुख एमके मीणा का नाम इस पद के लिए विवाद का विषय बना हुआ है। दिल्ली सरकार ने मीणा के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरतने

दिल्ली सरकार ने ACB चीफ...- India TV Hindi
दिल्ली सरकार ने ACB चीफ मीणा के खिलाफ जांच की धमकी दी

नई दिल्ली: उप राज्यपाल द्वारा नियुक्त भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) प्रमुख एमके मीणा का नाम इस पद के लिए विवाद का विषय बना हुआ है। दिल्ली सरकार ने मीणा के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरतने और अपने कनिष्ठों को धमकाने के आरोपों में उनके खिलाफ जांच कराने की चेतावनी दी है।

मीणा को जारी किए गए पत्र में, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीणा को उनके खिलाफ लगे आरोपों में 10 दिन में जवाब देने को कहा है।

केजरीवाल ने कहा कि मीणा को बता दिया गया है कि अगर आरोपों को स्वीकारा नहीं गया तो जांच की जाएगी। उन्हें आरोपों को विशेष तौर पर स्वीकार करना या खारिज करना चाहिए।

इसपर प्रतिक्रिया के लिए एसीबी प्रमुख से संपर्क नहीं हो सका।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।