1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने इस्तीफा दिया

दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने इस्तीफा दिया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 14, 2016 03:01 pm IST,  Updated : Jun 14, 2016 03:01 pm IST

भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Gopal Rai resigns as Delhi Transport Minister- India TV Hindi
Gopal Rai resigns as Delhi Transport Minister

नई दिल्ली: भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) के सूत्रों ने हालांकि राय के इस्तीफे देने का कारण 'स्वास्थ्य परेशानियों' को बताया।

राय के इस्तीफे के बाद परिवहन मंत्रालय फिलहाल लोक निर्माण विभाग के मंत्री सत्येंद्र जैन को सौंपा गया है।

राय ने सोमवार को कहा था कि यदि उनके खिलाफ एप आधारित प्रीमियम बस सेवा योजना में भ्रष्टाचार का आरोप साबित होता है, तो वह जेल जाने के लिए तैयार हैं।

क्या है विवाद?

गोपाल राय ऐप बेस्ड प्रीमियम बस सर्विस योजना को लेकर विवादों में है। बीजेपी विधायक विजेंद्रर गुप्ता की शिकायत पर एसीबी पूरे मामले की जांच कर रही है और केजरीवाल ने समन जारी होने से पहले गोपाल राय को जांच एजेंसी के सामने पेश होने को कह दिया है।

कुछ दिनों पहले ही गोपाल राय ने खुद अरविंद केजरीवाल से खराब सेहत की नजह से विभाग बदलने की गुजारिश की थी। गोपाल राय ने हाल में हुई सर्जरी का हवाला देते हुए कहा था कि श्रम विभाग के साथ-साथ परिवहन विभाग की वजह से काम ज्यादा रहता है ऐसे में उनसे परिवहन विभाग वापस ले लिया जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत