1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार के खिलाफ मिलीं 20,000 कॉल

दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार के खिलाफ मिलीं 20,000 कॉल

 Written By: IANS
 Published : Apr 08, 2015 07:51 am IST,  Updated : Apr 08, 2015 07:59 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार-रोधी हेल्पलाइन नंबर शुरू करने के दो दिनों के भीतर 20,656 कॉल मिली हैं। दिल्ली सरकार की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार, "मंगलवार को शाम 5.0 बजे तक भ्रष्टाचार

- India TV Hindi

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार-रोधी हेल्पलाइन नंबर शुरू करने के दो दिनों के भीतर 20,656 कॉल मिली हैं। दिल्ली सरकार की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार, "मंगलवार को शाम 5.0 बजे तक भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन नंबर से 20,656 कॉल रिसीव किए गए।"

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) को जांच के लिए 29 शिकायतें दर्ज करवाई गईं, जबकि 25 शिकायतों को एसीबी को देने के लायक नहीं पाया गया।

अन्य 16 शिकायतों को जांच के लिए लंबित रखा गया है, जबकि 10 शिकायतों पर कार्रवाई जारी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए भ्रष्टाचार-रोधी हेल्पलाइन नंबर 1031 फिर से शुरू कर दी। इससे पहले पिछले साल अपनी 49 दिनों की सरकार में उन्होंने इस हेल्पलाइन सेवा को पहली बार शुरू किया था।

यह हेल्पलाइन नंबर पूरे वर्ष चौबीसों घंटे काम करेगा।

वक्तव्य में सरकार ने कहा है कि हेल्पलाइन नंबर पर आने वाले सभी कॉल रीसीव करने और उनका जवाब देने की पूरी कोशिशें की जा रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।

AAP