1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. औरंगजेब रोड अब होगा ए.पी.जे.अब्दुल कलाम रोड

औरंगजेब रोड अब होगा ए.पी.जे.अब्दुल कलाम रोड

 Written By: IANS
 Published : Aug 28, 2015 10:48 pm IST,  Updated : Aug 28, 2015 11:07 pm IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी स्थित औरंगजेब रोड अब ए.पी.जे.अब्दुल कलाम रोड के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को यह घोषणा की। औरंगजेब रोड दिल्ली के बीचोंबीच स्थित है, जहां कई अरबपति

औरंगजेब रोड अब होगा...- India TV Hindi
औरंगजेब रोड अब होगा ए.पी.जे.अब्दुल कलाम रोड

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी स्थित औरंगजेब रोड अब ए.पी.जे.अब्दुल कलाम रोड के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को यह घोषणा की। औरंगजेब रोड दिल्ली के बीचोंबीच स्थित है, जहां कई अरबपति लोग रहते हैं।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की ओर इशारा करते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, "मुबारक हो! एनडीएमसी ने औरंगजेब रोड का नाम ए.पी.जे.अब्दुल कलाम रोड रखने का फैसला किया है।"

नासिक कुंभ की खास कवरेज देखने के लिए क्लिक करें

एनडीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, "हमने औरंगजेब रोड का नाम बदलकर ए.पी.जे.अब्दुल कलाम रोड रखने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार इसे मंजूरी देगी।"

पूर्व राष्ट्रपति कलाम का 27 जुलाई को शिलांग में निधन हो गया। औरंगजेब छठा मुगल शासक था और उसने 17वीं शताब्दी में अधिकांश भारतीय उपमहाद्वीप पर शासन किया।

उल्लेखनीय है कि साल 2014 में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) ने औरंगजेब रोड का नाम सिख गुरु तेग बहादुर के नाम पर रखने की मांग की थी, जिन्हें औरंगजेब ने फांसी पर चढ़ा दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।