1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राजस्थान में भी दिखा राहुल का आक्रोश, PM मोदी के साथ ही CM वंसुधरा पर चलाए जुबानी तीर

राजस्थान में भी दिखा राहुल का आक्रोश, PM मोदी के साथ ही CM वंसुधरा पर चलाए जुबानी तीर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 26, 2016 05:05 pm IST,  Updated : Dec 26, 2016 05:27 pm IST

बारां: राजस्‍थान के बारां में आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नोटबंदी को पीएम मोदी ने यज्ञ बताया था लेकिन इस

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

बारां: राजस्‍थान के बारां में आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नोटबंदी को पीएम मोदी ने यज्ञ बताया था लेकिन इस यज्ञ में किसानों का पैसा जला दिया गया उनकी बलि चढ़ाई गयी है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी गरीबों के खिलाफ उठाया गया कदम है, क्योंकि भारत में केवल एक फीसदी लोग काला धन रखते हैं और उसे भी रियल एस्टेट, जमीनों और स्विस बैंक में निवेश करके रखते हैं। उन्होंने राजस्थान के बारन में एक रैली के दौरान कहा, "नोटबंदी गरीबों, किसानों तथा मध्यम वर्ग के लोगों के खिलाफ उठाया गया कदम है।"

Also read:

मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "आपने भारत के लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया है। एक तरफ एक फीसदी अमीर लोग हैं, तो दूसरी तरफ मध्यमवर्गीय व गरीब लोग।" उन्होंने कहा, "सारा काला धन नकदी में नहीं है और सारी नकदी काला धन नहीं हैं। भारत में केवल छह फीसदी काला धन ही नकदी में है। बाकी 94 फीसदी काला धन रियल एस्टेट, सोना व विदेशी बैंकों में है।"

कांग्रेस नेता ने राज्य में वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, "मोदी जी जो देश में कर रहे हैं, वही वसुंधरा जी राजस्थान में कर रही हैं। राज्य सरकार जनजाति, दलितों तथा महिलाओं के खिलाफ है। यह सरकार अमीरों के लिए काम कर रही है।"

राहुल गांधी ने कहा, "सूट-बूट की सरकार दिल्ली तथा राजस्थान में बैठी है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत