1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. देवेंद्र फडणवीस कांग्रेस विधायकों को फोन कर भाजपा में शामिल होने को कह रहें: अशोक चव्हाण

देवेंद्र फडणवीस कांग्रेस विधायकों को फोन कर भाजपा में शामिल होने को कह रहें: अशोक चव्हाण

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2019 08:27 pm IST,  Updated : Jun 07, 2019 08:27 pm IST

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस विधायकों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर रहे हैं और उनसे भाजपा में शामिल होने के लिए कह रहे हैं।

Devendra Fadnavis calling Congress MLAs, asking them to join BJP: Ashok Chavan- India TV Hindi
Devendra Fadnavis calling Congress MLAs, asking them to join BJP: Ashok Chavan

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस विधायकों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर रहे हैं और उनसे भाजपा में शामिल होने के लिए कह रहे हैं। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए दो दिवसीय जिलावार समीक्षा बैठक शुरू होने के बाद चव्हाण ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनकी पार्टी से भाजपा में कोई भी शामिल होगा।

Related Stories

चव्हाण ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस से कोई व्यक्ति पार्टी में शामिल होगा। फडणवीस उनमें से कई को फोन कर रहे हैं और उनसे भाजपा में शामिल होने के लिए कह रहे हैं। मुख्यमंत्री कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वह कई विधायकों को फोन कर रहे हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई जवाब देगा।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उसे ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। सच्चाई यह है कि लोग राज्य सरकार से बहुत नाखुश हैं और विधानसभा चुनाव के नतीजे लोकसभा चुनाव के परिणाम से काफी अलग हो सकते हैं।

उन्होंने जिलावार समीक्षा के बारे में कहा कि दो दिवसीय बैठक इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई। चव्हाण ने कहा, ‘‘काफी संख्या में कार्यकर्ता वंचित बहुजन अघाडी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं जिसने राज्य में 48 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसके चलते करीब 10 सीटों पर कांग्रेस- राकांपा गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा।’’

मतदाताओं से संपर्क साधने में आरएसएस से सीख लेने संबंधी राकांपा प्रमुख शरद पावार के बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस हमेशा से वैचारिक रूप से आरएसएस के खिलाफ रही है।’’ पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजे से लेकर राज्य में सूखे की स्थिति जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत