1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. न्‍यूज
  4. महाराष्‍ट्र: ट्रक से टक्‍कर के बाद राज्‍य परिवहन की बस में लगी आग, 11 यात्री झुलसे

महाराष्‍ट्र: ट्रक से टक्‍कर के बाद राज्‍य परिवहन की बस में लगी आग, 11 यात्री झुलसे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2019 08:08 am IST,  Updated : Jun 07, 2019 08:08 am IST

महाराष्ट्र के सोलापुर में एक भयंकर हादसे की खबर है। यहां स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस में आग लगने से 11 यात्री बुरी तरह झुलस गए।

Maharashtra - India TV Hindi
Maharashtra 

महाराष्‍ट्र के सोलापुर में एक भयंकर हादसे की खबर है। यहां स्‍टेट ट्रांसपोर्ट की बस में आग लगने से 11 यात्री बुरी तरह झुलस गए। घायलों को सोलापुर के सरकारी अस्‍पताल में भर्ती करया गया है। 

बताया जा रहा है कि हैदराबाद से महाराष्‍ट्र के पंढरपुर जा रही राज्‍य परिवहन की बस की ट्रक से टक्‍कर हो गई। टक्‍कर के चलते ट्रक की बैटरी बस में आ गिरी। इसकी वजह से बस में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसने यात्रियों को तुरंत अपनी चपेट में ले लिया। इसमें से 11 यात्रि बस की आग के चलते भयंकर रूप से झुलस गए। इनका इलाज सोलापुर के सरकारी अस्‍पताल में चल रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र