1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कमलनाथ हैं 'सिंघम चीफ मिनिस्टर': दिग्विजय सिंह

कमलनाथ हैं 'सिंघम चीफ मिनिस्टर': दिग्विजय सिंह

 Reported By: IANS
 Published : Jan 05, 2020 06:10 pm IST,  Updated : Jan 05, 2020 06:10 pm IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री कमलनाथ की कार्यशैली की सराहना करते हुए रविवार को उन्हें 'सिंघम चीफ मिनिस्टर' बताया है।

Kamal Nath and Digvijay Singh- India TV Hindi
Kamal Nath and Digvijay Singh

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री कमलनाथ की कार्यशैली की सराहना करते हुए रविवार को उन्हें 'सिंघम चीफ मिनिस्टर' बताया है। दिग्विजय सिंह ने यहां इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री कमलनाथ के रूप में एक विजनरी (द्रष्टा) हमारे पास है। विजन के साथ नियम और कानून का पालन कराने का डंडा उन्होंने उठाया हुआ है। इसलिए मैं उन्हें सिंघम चीफ मिनिस्टर कहता हूं।"

राज्य में अब तक किए गए कामों और चलाए जा रहे राज्य सरकार के अभियानों की ओर इशारा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा, "सिंघम चीफ मिनिस्टर किस रूप में काम कर रहा है, वह आपको बताने की आवश्यकता नहीं है। सिंघम चीफ मिनिस्टर का विजन किस तरह इस प्रदेश को आगे ले जा सकता है, इस पर मुझे पूरा भरोसा है।"

सिंह ने प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के लिए भी मुख्यमंत्री कमलनाथ की सराहना की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत