1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. यह मत भूलें कि इंदिरा और राजीव शहीद हैं : तृणमूल कांग्रेस

यह मत भूलें कि इंदिरा और राजीव शहीद हैं : तृणमूल कांग्रेस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 08, 2018 09:58 pm IST,  Updated : Feb 08, 2018 09:58 pm IST

तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी ने गुरुवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी शहीद हैं और दोनों की आलोचना करते समय इस बात को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

Trinmool congress- India TV Hindi
Trinmool congress

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी ने गुरुवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी शहीद हैं और दोनों की आलोचना करते समय इस बात को ध्यान में रखा जाना चाहिए। लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेने के दौरान त्रिवेदी ने कहा कि राजनेता भले ही वैचारिक स्तर पर दोनों के साथ सहमत ना हों, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने देश के लिए जान दी। 

उन्होंने कहा, "हम यह कैसे भूल सकते हैं कि राजीव गांधी ने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान किया..इंदिरा गांधी ने देश के लिए जीवन कुर्बान किया।" त्रिवेदी ने कहा कि आलोचना करने वाले शख्स को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि हम शहीदों के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम में मतभेद हो सकते हैं, हम आपातकाल से असहमत हो सकते हैं..।"

त्रिवेदी की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर वंशवाद की राजनीति करने, भ्रष्टाचार, लापरवाह शासन और 'जल्दबाजी में आंध्र प्रदेश का विभाजन' करने को लेकर हमला करने के एक दिन बाद आई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत