1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भारत के दबाव के चलते पाक ने दी जाधव की पत्नी को उनसे मिलने की अनुमति: भामरे

भारत के दबाव के चलते पाक ने दी जाधव की पत्नी को उनसे मिलने की अनुमति: भामरे

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 12, 2017 07:09 am IST,  Updated : Nov 12, 2017 07:09 am IST

रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने आज कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों के जरिए भारत के लगातार दबाव के कारण ही पाकिस्तान को कुलभूषण जाधव की पत्नी को उनसे मिलने की अनुमति देने को विवश होना पड़ा।

रक्षा राज्यमंत्री...- India TV Hindi
रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे

पुणे: रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने आज कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों के जरिए भारत के लगातार दबाव के कारण ही पाकिस्तान को कुलभूषण जाधव की पत्नी को उनसे मिलने की अनुमति देने को विवश होना पड़ा। (प्रद्युम्न हत्याकांड: आरोपी छात्र को 22 नवंबर तक सुधार गृह भेजा गया)

भामरे पुणे कैंटोनमेंट बोर्ड के दो सौ वर्ष पूरा होने पर आयोजित समारोह में शामिल होने लिए यहां आये थे। कार्यक्रम से इतर भामरे ने कहा, ‘‘पाकिस्तान में सैन्य अदालत द्वारा जाधव को मौत की सजा सुनाये जाने के बाद हम न्याय के लिए अंतरराष्ट्रीय अदालत गये, पाकिस्तान का भंडाफोड़ किया, पाकिस्तान को अलग-थलग करने में सफल रहे और उसकी मौत की सजा पर रोक लगवा पाए ।’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उसके परिवार को उससे मिलने नहीं दे रहा था लेकिनअंतरराष्ट्रीय मंच के जरिए भारत के दबाव के कारण उसके परिवार को उससे मिलने की अनुमति देने पर विवश हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत