1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 17 करोड़ लोग करेंगे मतदान

5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 17 करोड़ लोग करेंगे मतदान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 04, 2016 03:34 pm IST,  Updated : Mar 04, 2016 08:19 pm IST

चुनाव आयोग ने आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया। मु

election- India TV Hindi
election

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पु्डुचेरी और केरल में चुनाव तारीखों का ऐलान किया। इन पांच राज्यों में अप्रैल और मई में चुनाव होंगे। पांच राज्यों की 824 सीटों पर 17 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। इन सभी पांच राज्यों में वोटों की गिनती 19 मई को होगी।

ईवीएम पर नोटा का भी होगा प्रतीक चिन्ह

मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी ने शुक्रवार को कहा कि पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVMई) में अब नॉन ऑफ द एबॉव (नोटा) का चिन्ह भी होगा। उल्लेखनीय है कि उम्मीदवार पसंद न आने पर ईवीएम पर मतदाताओं के लिए नोटा बटन का प्रावधान किया गया था, लेकिन उसका अपना कोई चिन्ह नहीं था।

election datesheet
election datesheet

किस राज्य में कब है चुनाव?

पश्चिम बंगाल- 294 सीटों पर 6 चरणों में मतदान होंगे।

  • 4 अप्रैल को पहले चरण का मतदान
  • 17 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान
  • 21 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान
  • 25 अपैल को चौथे चरण का मतदान
  • 30 अप्रैल को पांचवें चरण का मतदान
  • 6 मई को छठे चरण का मतदान

असम- 126 सीटों पर 2 चरणों में मतदान होंगे।

  • 4 अप्रैल को पहले चरण का मतदान
  • 11 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान

केरल- 140 सीटों पर एक चरण में मतदान होगा।

  • 16 मई को होगा मतदान

तमिलनाडु- 234 सीटों पर विधानसभा चुनाव एक चरण में होगा।

  • 16 मई को होगा मतदान

पुडुचेरी- 30 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान होगा।

  • 16 मई को होगा मतदान
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत