1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. फेरबदल के बाद भी केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सबसे ज्यादा मंत्री उत्तर प्रदेश से

फेरबदल के बाद भी केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सबसे ज्यादा मंत्री उत्तर प्रदेश से

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 03, 2017 07:26 pm IST,  Updated : Sep 03, 2017 07:26 pm IST

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में एक सीट कम हो जाने के बाद भी मोदी सरकार में सबसे ज्यादा मंत्री उत्तर प्रदेश से हैं।

ministers- India TV Hindi
ministers

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिपरिषद में एक सीट कम हो जाने के बाद भी मोदी सरकार में सबसे ज्यादा मंत्री उत्तर प्रदेश से हैं।

मंत्रिपरिषद में फेरबदल के पहले उत्तर प्रदेश से तीन मंत्रियों कलराज मिश्र, महेंद्र नाथ पांडेय और संजीव बालियान ने इस्तीफे दिए थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद में सत्यपाल सिंह और शिव प्रताप शुक्ला को शामिल किया।

मंत्रिपरिषद में मोदी सहित 12 मंत्री उत्तर प्रदेश से हैं। अब कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 76 हो गयी है जिनमें प्रधानमंत्री भी शामिल हैं। इनमें 27 कैबिनेट मंत्री हैं जबकि स्वतंत्र प्रभार के साथ 11 राज्य मंत्री हैं। इसके अलावा 37 राज्य मंत्री हैं। लोकसभा से 57 मंत्री हैं जबकि राज्यसभा से 18 मंत्री हैं।

निर्मला सीतारमण को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद कैबिनेट में महिलाओं की संख्या बढ़कर 6 हो गयी है। मंत्रिपरिषद में महिलाओं की कुल संख्या बढ़कर 9 हो गयी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत