नई दिल्ली: फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की मुश्किलें अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने तोमर को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जीतेंद्र सिंह तोमर की जमानत के लिए अपील पर सुनवाई 16 जून तक के लिए टाल दी है।
अंतरिम जमानत के लिए तोमर का आग्रह खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि, वर्तमान परिस्थितियों में इससे मामला और उलझ जाएगा। तोमर कल से दिल्ली पुलिस के साथ फैजाबाद में हैं।
अवध यूनिवर्सिटी में तोमर यह साबित नहीं करने में नाकाम रहे थे। उन्हें कॉलेज का रास्ता और अपनी क्लास, लैब का भी पता नहीं था। वहीं भागलपुर की तिलका मांझी यूनिवर्सिटी में लॉ की डिग्री की जांच होनी है।
दिल्ली पुलिस ने तोमर को ग्रेजुएशन और लॉ की डिग्री और माइग्रेशन सर्टिफिकेट में फर्जीवाड़ा करने को लेकर गिरफ्तार किया है।
पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी का कहना है कि तोमर को साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है।