1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रियंका गांधी से मिलने वालों से लिखवाई जा रही है उनकी जाति! भरवाया जा रहा है फॉर्म

प्रियंका गांधी से मिलने वालों से लिखवाई जा रही है उनकी जाति! भरवाया जा रहा है फॉर्म

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2019 02:06 pm IST,  Updated : Feb 13, 2019 02:06 pm IST

प्रियंका से मिलने वालों से जो फॉर्म भरवाया जा रहा है उसमें अन्य जानकारी के साथ मिलने वाले को अपनी जाति और उपजाति का ब्यौरा देने के लिए कॉलम रखा गया है

Fill the form to meet Priyanka Gandhi- India TV Hindi
Fill the form to meet Priyanka Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जब से उत्तर प्रदेश में पार्टी के काम के लिए सक्रिय हुई हैं तब से उनसे मिलने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ गई है। पार्टी ने ऐसे में प्रियंका से मिलने वाले सभी लोगों की जानकारी जुटाने के लिए एक तरीका निकाला है जिसके तहत मिलने वालों से एक फार्म भरवाया जा रहा है। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने वालों से भी इसी तरह का फॉर्म भरवाया जा रहा है। 

प्रियंका से मिलने वालों से जो फॉर्म भरवाया जा रहा है उसमें अन्य जानकारी के साथ मिलने वाले को अपनी जाति और उपजाति का ब्यौरा देने के लिए कॉलम रखा गया है। इतना ही नहीं फॉर्म में एक कॉलम और है जिसमें मिलने वाले से पूछा गया है कि वे क्या ट्विटर और व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं?

Form required to fill to meet Priyanka Gandhi
Form required to fill to meet Priyanka Gandhi

इनसब के अलावा फॉर्म में पार्टी का पद, और पूर्व में चुनाव लड़ने की जानकारी और उस चुनाव की नतीजे की जानकारी देने के लिए भी कॉल दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत