1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गैंगरेप केस: यूपी के मंत्री गायत्री प्रजापति समेत 6 के खिलाफ दर्ज हुई FIR

गैंगरेप केस: यूपी के मंत्री गायत्री प्रजापति समेत 6 के खिलाफ दर्ज हुई FIR

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2017 06:59 pm IST,  Updated : Feb 18, 2017 07:09 pm IST

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और विधानसभा चुनावों में अमेठी से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ लखनऊ के गौतम पल्ली थाने में गैंगरेप के मामले में FIR दर्ज हो गई है।

Gayatri Prajapati- India TV Hindi
Gayatri Prajapati

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और विधानसभा चुनावों में अमेठी से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ लखनऊ के गौतम पल्ली थाने में गैंगरेप के मामले में FIR दर्ज हो गई है। इस मामले में गायत्री प्रजापति समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रजापति और अन्य लोगों के खिलाफ रेप के साथ-साथ पोस्को ऐक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को प्रजापति के खिलाफ इस मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। गायत्री प्रजापति पर एक महिला के साथ-साथ उसकी बेटी से भी यौन शोषण करने का आरोप है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह प्रजापति से लगभग 3 साल पहले मिली थी। महिला का आरोप है कि मंत्री ने उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया था। 

इन्हें भी पढ़ें:

महिला ने मंत्री पर घटना की तस्वीरें लेने का भी आरोप लगाया था। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा था कि इसके बाद प्रजापति ने उसको कई बार तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करते हुए रेप किया। महिला ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी का भी यौन उत्पीड़न किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत