1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. YSR कांग्रेस के 5 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा, ये है उनकी मांग

YSR कांग्रेस के 5 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा, ये है उनकी मांग

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 06, 2018 03:22 pm IST,  Updated : Apr 06, 2018 03:23 pm IST

इन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष के चैम्बर में पहुंचकर उनको अपना इस्तीफा सौंपा। इनमें से एक त्यागपत्र में कहा गया है, मैं तत्काल प्रभाव से अपनी सीट से इस्तीफा देता हूं...

YSRCP Lok Sabha MPs submitted their resignations to Speaker...- India TV Hindi
YSRCP Lok Sabha MPs submitted their resignations to Speaker Sumitra Mahajan

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की मांग के मुद्दे पर आज वाईएसआर कांग्रेस के पांच लोकसभा सदस्यों ने स्पीकर सुमित्रा महाजन को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

पार्टी के पांच सांसदों- वारा प्रसाद राव वेलगापल्ली, वाई वी सुभा रेड्डी और पी वी मिधुन रेड्डी, वाईएस अविनाश रेड्डी और सदन में पार्टी के नेता एम राजमोहन रेड्डी ने इस्तीफा दिया है।

इन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष के चैम्बर में पहुंचकर उनको अपना इस्तीफा सौंपा। इनमें से एक त्यागपत्र में कहा गया है, ‘‘मैं तत्काल प्रभाव से अपनी सीट से इस्तीफा देता हूं।’’

इससे पहले वाईएसआर कांग्रेस के नेता जगन मोहन रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘‘हम जो कहते हैं वो करते हैं। वाईएसआर कांग्रेस के सांसद आज इस्तीफा सौंप रहे हैं। एन चंद्रबाबू नायडू को चुनौती है कि वह तेदेपा सांसदों का इस्तीफा करवाएं और आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की जायज मांग को लेकर राज्य के लोगों के साथ एकजुट होकर खड़े हों।’’

इन सांसदों ने कल संवाददाताओं से कहा था कि वे आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने में राजग सरकार की ‘नाकामी’ के विरोध में इस्तीफा दे रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत