1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पंजाब: पूर्व कांग्रेसी नेता जगमीत बराड़ ने दिया AAP को समर्थन

पंजाब: पूर्व कांग्रेसी नेता जगमीत बराड़ ने दिया AAP को समर्थन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 06, 2016 08:23 pm IST,  Updated : Sep 06, 2016 08:23 pm IST

चंडीगढ़: पूर्व कांग्रेसी नेता और पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ ने आज कहा कि वह पंजाब में आप को बिना शर्त समर्थन देंगे। पार्टी के साथ मुद्दा आधारित गठबंधन करने के बाद उन्होंने यह घोषणा

jagmeet singh brar- India TV Hindi
jagmeet singh brar

चंडीगढ़: पूर्व कांग्रेसी नेता और पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ ने आज कहा कि वह पंजाब में आप को बिना शर्त समर्थन देंगे। पार्टी के साथ मुद्दा आधारित गठबंधन करने के बाद उन्होंने यह घोषणा की। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को देश के राजनीतिक परिदृश्य में मसीहा करार देते हुए उन्होंने कहा कि उनका मोर्चा लोकहित अभियान राज्य में पार्टी को बिना शर्त समर्थन देगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

अप्रैल में कांग्रेस से निष्कासित किये गए बराड़ ने कहा, यह पंजाब के मुद्दों पर आप के साथ हुआ गठबंधन है। पद या किसी और चीज के लिए मेरी तरफ से कोई शर्त नहीं रखी गयी है। केवल एक मुद्दा है कि पंजाब का वोट नहीं बंटना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आगामी पंजाब चुनावों में शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन और कांग्रेस को पराजित करने के लिए लोकहित अभियान के कार्यकर्ता आप का समर्थन करेंगे। पूर्व सांसद ने स्पष्ट किया कि यह एक गठबंधन है और वह आप में शामिल नहीं हो रहे।

यह पूछने पर कि क्या वह पंजाब चुनाव में लड़ेंगे, बराड़ ने कहा कि इसका फैसला आप नेतृत्व को लेना है। उन्होंने कहा, चुनावों के संबंध में आप जो भी फैसला करेगी उसका पालन किया जायेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत