1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में पूर्व आप नेता संदीप कुमार की पेशी

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में पूर्व आप नेता संदीप कुमार की पेशी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 04, 2016 04:45 pm IST,  Updated : Sep 04, 2016 04:49 pm IST

नई दिल्ली: सेक्स स्कैंडल में फंसे आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता संदीप कुमार कोर्ट में पेश किया जाएगा। संदीप कुमार की रोहिणी कोर्ट में पेशी होगी। इसके साथ ही संदीप कुमार पर रेप का

sandeep kumar- India TV Hindi
sandeep kumar

नई दिल्ली: सेक्स स्कैंडल में फंसे आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता संदीप कुमार कोर्ट में पेश किया जाएगा। संदीप कुमार की रोहिणी कोर्ट में पेशी होगी। इसके साथ ही संदीप कुमार पर रेप का मुकदमा चलाया जाएगा। महिला के साथ रेप को लेकर गुस्साए लोगों ने थाने के बाहर संदीप कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर पंजाब में अकाली दल ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की।

क्या था मामला

अरविंद केजरीवाल कैबिनेट के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देर रात दिल्ली पुलिस ने संदीप की गिरफ्तारी की पुष्टि की। संदीप पर रेप के अलावा करप्शन का भी आरोप है। पुलिस के मुताबिक संदीप ने महिला को नौकरी का लालच देकर उसके साथ रेप किया।

इससे पहले संदीप कुमार ने रोहिणी स्थित डीसीपी ऑफिस में सरेंडर किया था। संदीप ने वीडियो में दिख रही महिला के सामने आने और सुल्तानपुरी थाने में एफआईआर दर्ज कराने के बाद सरेंडर किया। सीडी में दिख रही महिला ने बताया कि वो सुल्तानपुरी की रहनेवाली है और एक साल पहले संदीप कुमार के पास राशन कार्ड बनवाने गई थी। महिला का आरोप है कि संदीप ने पूरी तैयारी पहले से कर रखी थी।

महिला का आरोप है कि उसके जाते ही संदीप ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया। फिर थोड़ी देर तक महिला से बातचीत की। संदीप कहने लगा कि तुम टेंशन मत लो, राशन कार्ड मैं बनवा दूंगा। फिर संदीप ने उसे अपने पास बैठने के लिए कहा। महिला ने कहा कि उसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला कि उसके साथ क्या हुआ। महिला का आरोप है कि उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गलत काम किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत