1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP को लगा झटका, कांग्रेस में दोबारा शामिल हुए पूर्व विधायक भोला भाई गोहिल

BJP को लगा झटका, कांग्रेस में दोबारा शामिल हुए पूर्व विधायक भोला भाई गोहिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2018 08:30 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 08:30 pm IST

कांग्रेस के जसदन से मौजूदा विधायक कुवरजी बावलिया के पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने के कुछ घंटों बाद ही गोहिल ने एक बार फिर पाला बदला। गोहिल के पार्टी में वापस आने पर चावड़ा ने कहा कि वर्ष 2019 लोकसभा चुनावों से पहले कई और भाजपा नेता ऐसा करेंगे...

congress- India TV Hindi
congress

अहमदाबाद: राज्यसभा चुनावों के बाद पिछले साल अगस्त में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हुए गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक भोला भाई गोहिल आज फिर कांग्रेस में शामिल हो गए। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा और विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धानाणी ने राज्य में पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में गोहिल की पार्टी में वापसी करवाई।

गोहेल ने राजकोट की जसदन सीट का राज्य विधानसभा में वर्ष 2012 से 2017 तक प्रतिनिधित्व किया।

गौरतलब है कि कांग्रेस के जसदन से मौजूदा विधायक कुवरजी बावलिया के पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने के कुछ घंटों बाद ही गोहिल ने एक बार फिर पाला बदला। गोहिल के पार्टी में वापस आने पर चावड़ा ने कहा कि वर्ष 2019 लोकसभा चुनावों से पहले कई और भाजपा नेता ऐसा करेंगे।

चावड़ा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘भाजपा में जाने के बाद गोहेल ने कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की थी। उन्होंने कांग्रेस में इसलिए वापसी की क्योंकि वह दल में वापस आना चाहते थे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत