1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पूर्व अधिकारी का दावा, 24 अक्टूबर को पार्टी से बाहर होंगे अखिलेश

पूर्व अधिकारी का दावा, 24 अक्टूबर को पार्टी से बाहर होंगे अखिलेश

 Written By: IANS
 Published : Oct 23, 2016 03:52 pm IST,  Updated : Oct 23, 2016 03:52 pm IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को सियासी घटनाक्रम पल-पल बदल रहा है। मंत्रिमंडल से कई मंत्रियों को बर्खास्त करने के बाद सख्त तेवर में दिख रहे मुख्यमंत्री अखिलेश की कुर्सी अब खतरे

akhilesh yadav- India TV Hindi
akhilesh yadav

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को सियासी घटनाक्रम पल-पल बदल रहा है। मंत्रिमंडल से कई मंत्रियों को बर्खास्त करने के बाद सख्त तेवर में दिख रहे मुख्यमंत्री अखिलेश की कुर्सी अब खतरे में है। यह दावा सरकार के एक पुराने नौकरशाह का है। उनका कहना है कि 24 अक्टूबर को मुलायम ने समाजवादी पार्टी (सपा) के पुराने वफादारों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हटाने पर फैसला लिया जा सकता है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने दावा किया है कि अखिलेश यादव को 24 अक्टूबर को पार्टी से बाहर निकाला जा सकता है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "मुख्यमंत्री अखिलेश की 24 अक्टूबर को पार्टी से बर्खास्तगी हो सकती है। मुलायम ने 24 तारीख को सभी विधायकों और एमएलसी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में विधायकों और एमएलसी के दबाव में यादव परिवार को एक होने के लिए बाध्य होना पड़ेगा या फिर सपा के विघटन का रास्ता तय हो जाएगा।"

उन्होंने लिखा कि बैठक में समझौता नहीं हो पाया तो विधानमंडल दल की बैठक में अखिलेश की बर्खास्तगी भी संभव है। उन्होंने कहा कि 23 तारीख सपा के भविष्य के लिए 'कत्ल की रात' और 24 तारीख 'विघटन का दिन' हो सकता है।

सोशल मीडिया पर एक मैसेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें उप्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की बात चल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत