1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवर लाल जाट का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवर लाल जाट का निधन

 Reported By: IANS
 Published : Aug 09, 2017 02:55 pm IST,  Updated : Aug 09, 2017 02:55 pm IST

मोदी सरकार में जल संसाधन राज्य मंत्री रहे राजस्थान के नेता का सुबह 6.15 बजे निधन हो गया। वह एक सप्ताह से ज्यादा समय से कोमा में थे।

Sanwar-Lal-Jat- India TV Hindi
Sanwar-Lal-Jat

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी सांसद सांवर लाल जाट का यहां बुधवार सुबह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 62 साल के थे।

मोदी सरकार में जल संसाधन राज्य मंत्री रहे राजस्थान के नेता का सुबह 6.15 बजे निधन हो गया। वह एक सप्ताह से ज्यादा समय से कोमा में थे।

अजमेर से सांसद जाट का दिल का दौरा पड़ने के बाद जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। बाद में जुलाई में उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था।

जयपुर में 22 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही एक बैठक के दौरान जाट बेहोश होकर गिर गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत