1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पैत्रिक गाँव में किया गया गजेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार

पैत्रिक गाँव में किया गया गजेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 23, 2015 11:56 am IST,  Updated : Apr 23, 2015 12:25 pm IST

दौसा: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की किसान रैली के दौरान खुदकुशी करने वाले किसान गजेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार राजस्थान के दौसा से 70 किलोमीटर दूर उनके गांव नांगल झामवाड़ा में हुआ। अंतिम संस्कार

पैत्रिक गाँव में किया...- India TV Hindi
पैत्रिक गाँव में किया गया गजेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार

दौसा: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की किसान रैली के दौरान खुदकुशी करने वाले किसान गजेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार राजस्थान के दौसा से 70 किलोमीटर दूर उनके गांव नांगल झामवाड़ा में हुआ। अंतिम संस्कार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, अशोक गहलोत और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी पहुंचे।

खुदकुशी मामले की पड़ताल के लिए क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली से राजस्थान के दौसा के लिए रवाना हो गई है। पुलिस इस बात का पता लगाएगी कि आखिर किन हालातों में किसान गजेंद्र ने खुदकुशी की।

किसान की मौत के मामले में आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर मामले की पूरी जानकारी दी।

गजेंद्र की मौत के विरोध में आज कांग्रेस और बीजेपी की ओर से प्रदर्शन किया गया। जहां एक ओर युवा कांग्रेस की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया, वहीं बीजेपी की ओर से आईटीओ पर स्थित शहीदी पार्क में प्रदर्शन किया।

बुधवार को आम आदमी पार्टी की रैली के दौरान राजस्थान के दौसा के रहने वाले किसान गजेंद्र सिंह ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। नेता, पुलिस और आम लोगों की मौजूदगी में हुए इस हादसे के बाद से ही राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत