1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गिरिराज सिंह ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- 'सुन्नी समुदाय के भी पूर्वज राम'

गिरिराज सिंह ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- 'सुन्नी समुदाय के भी पूर्वज राम'

 Reported By: IANS
 Published : Nov 16, 2017 10:25 pm IST,  Updated : Nov 16, 2017 10:26 pm IST

केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह के श्रीमुख से एक बार फिर विवादित बोल निकला है। उन्होंने कहा है कि...

giriraj singh- India TV Hindi
giriraj singh

भोपाल: केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह के श्रीमुख से एक बार फिर विवादित बोल निकला है। उन्होंने कहा है कि 'मुस्लिम समाज के शिया समुदाय के बाद सुन्नी भी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए राजी हो जाएंगे, क्योंकि सुन्नी समुदाय के पूर्वज भी राम ही हैं।'

मध्य प्रदेश के दौरे पर आए सिंह ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, "श्री श्री रविशंकर योग, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गुरु हैं, राम मंदिर निर्माण के लिए आम सहमति बनाने के लिए उनकी ओर से किए जा रहे प्रयास सफल होंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शिया समुदाय ने पूरे तन-मन से खुलकर समर्थन किया है। इसलिए उम्मीद है कि सुन्नी समुदाय भी अपनी सहमति दे देगा, क्योंकि हम दोनों के पूर्वज राम हैं।"

श्री श्री रविशंकर की राम मंदिर निर्माण के लिए मध्यस्थता निभाने के लिए चली कोशिशों को झटका लगने के सवाल पर सिंह ने कहा, "शिया समुदाय ने राम मंदिर निर्माण के लिए खुलकर समर्थन दिया है, सर्वोच्च न्यायालय ने भी कहा है कि आम सहमति बनाएं। वे आम सहमति बनाने गए हैं, वे सफल होंगे, उनके इस प्रयास के लिए धन्यवाद।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत