Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गिरिराज सिंह का शशि थरूर के बयान पर पटलवार, कहा पाकिस्तान होता तो चुप करा दी गई होती जुबान

गिरिराज सिंह का शशि थरूर के बयान पर पटलवार, कहा पाकिस्तान होता तो चुप करा दी गई होती जुबान

Edited by: India TV News Desk Published : Oct 29, 2018 11:06 am IST, Updated : Oct 29, 2018 11:06 am IST

गौरतलब है कि शशि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया था

Giriraj Singh reply's to Shashi Tharoor's on Statement for PM Modi- India TV Hindi
Giriraj Singh reply's to Shashi Tharoor's on Statement for PM Modi

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर के प्रधानमंत्री पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने पटलवार किया है। गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि यह हिंदुस्तान है, अगर पाकिस्तान होता तो शशि थरूर की जुबान को चुप करा दिया गया होता, करोड़ों हिंदुओं और भगवान शिव को अपमानित किया है, मैं इतना ही कहूंगा कि हद की सीमा पार कर रही है अब कांग्रेस।

गौरतलब है कि शशि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया था। शनिवार को बैंगलुरू लिट्रेचर फेस्टिवल के दौरान शशि थरूर ने कहां कि एक बेनाम संघ सूत्र ने एक पत्रकार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी शिवलिंग के ऊपर बैठे एक बिच्छू की तरह हैं, आप उसे हाथ से भी नहीं उठा सकते और चप्पल से भी नहीं मार सकते। शशि थरूर के इस बयान पर देशभर में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

थरूर के बयान की पर कई अन्य भाजपा नेताओं ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है, कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि राहुल गांधी खुद को शिवभक्त बताते हैं और उनकी पार्टी के एक छोटे नेता ने भगवान शिव का अपमान किया है।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement