1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए राहुल गांधी की तस्वीर पर विवाद, कांग्रेस ने दिया जवाब

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए राहुल गांधी की तस्वीर पर विवाद, कांग्रेस ने दिया जवाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 07, 2018 01:10 pm IST,  Updated : Sep 07, 2018 01:10 pm IST

राहुल की छड़़ी वाली इसी तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तस्वीर पर सवाल उठाया केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर की तस्वीर फोटोशॉप है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए राहुल गांधी की तस्वीर पर विवाद, कांग्रेस ने दिया जवाब- India TV Hindi
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए राहुल गांधी की तस्वीर पर विवाद, कांग्रेस ने दिया जवाब Image Source : ANI

नई दिल्ली: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शिवभक्ति पर विवाद की परछाई पड़ गई है। कैलाश की यात्रा पर गए राहुल गांधी की आज कई तस्वीरें आईं। आज राहुल गांधी ने कैलाश मानसरोवर का वीडियो भी जारी किया जिसमें वो यात्रा कर रहे कई लोगों के साथ दिख रहे हैं। हमेशा पारंपरिक कुर्ता पायजामा पहनने वाले राहुल गांधी फोटो में जींस टी-शर्ट, जैकेट और स्पोर्ट्स शूज़ में नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी के हाथ में एक छड़ी भी दिख रही है।

राहुल की छड़़ी वाली इसी तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तस्वीर पर सवाल उठाया केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर की तस्वीर फोटोशॉप है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल की तस्वीर में छड़ी की परछाई गायब है।

इस तस्वीर में राहुल गांधी एक तीर्थयात्री मिहिर पटेल के साथ दिख रहे हैं। उनके हाथ में छड़ी है। तस्वीर में दिख रहा है कि सूरज की रोशनी राहुल और उनके साथ खड़े शख्स के ऊपर पड़ रही है जिसकी परछाई पीछे दिख रही है लेकिन इस तस्वीर में राहुल ने हाथ में जो छड़ी पकड़ी है उसकी परछाई नहीं दिख रही है। गिरिराज सिंह ने इसी तस्वीर को ट्वीट करके उसपर सवाल उठाया और कहा कि ये फोटो शॉप है।

राहुल गांधी की कैलाश यात्रा को कांग्रेस ने उनकी शिवभक्ति से जोड़ा था। ऐसे में जैसे ही राहुल की शिवभक्ति पर परछाई का विवाद खड़ा हुआ कांग्रेस फौरन हरकत में आई। कांग्रेस ने राहुल की एक दूसरी तस्वीर पोस्ट की और गिरिराज सिंह के सवाल का जवाब दिया। इस दूसरी तस्वीर है में वो दो तीर्थयात्रियों के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में राहुल के जूते और हाथ में पकड़ी छड़ी की परछाई दिख रही है।

राहुल की शिवभक्ति पर उठे सवाल के जवाब में कांग्रेस ने एक और सबूत पेश किया। कांग्रेस ने राहुल की पैदल यात्रा का ट्रैक रिकॉर्ड जारी किया। कांग्रेस ने फिटनेस एप के स्क्रीन शॉट को ट्वीट करके दावा किया कि राहुल गांधी कैलाश यात्रा के दौरान कुल 46 हजार चार सौ तैंतीस कदम चले। राहुल ने इस दौरान 34 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा की और 4400 से ज्यादा कैलोरीज बर्न की। इस दौरान राहुल गांधी करीब 7 घंटे 43 मिनट तक एक्टिव रहे और पूरी यात्रा के दौरान उनका बीपी 73 रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत