1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हिंदुओं को अपनी जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत: गिरिराज सिंह

हिंदुओं को अपनी जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत: गिरिराज सिंह

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 24, 2016 08:05 am IST,  Updated : Oct 24, 2016 08:05 am IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि जब हम अपने धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा और हिन्दुओं को देश में अपनी जनसंख्या को बढ़ाने के बारे में सोचना चाहिए।

Giriraj Singh- India TV Hindi
Giriraj Singh

सहारनपुर: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि जब हम अपने धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा और हिन्दुओं को देश में अपनी जनसंख्या को बढ़ाने के बारे में सोचना चाहिए।

गिरिराज ने देवबंद क्षेत्र में हिन्दू जनसंसद को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘देश की जनता आज राम मंदिर की मांग करती है, लेकिन जब देश में रामभक्त ही नहीं होंगे तो राम मंदिर कैसे बनेगा।’ उन्होंने कहा, ‘देश के आठ राज्यों में हिन्दुओं की जनसंख्या निरन्तर घटती जा रही है। हिन्दुओं को अपनी जनसंख्या को बढ़ाने की जरूरत है।’

उन्होंने कहा कि 1947 में जब देश का बंटवारा हुआ तो पाकिस्तान में 22 प्रतिशत हिन्दू थे जो आज घटकर वहां मात्र एक प्रतिशत रह गये हैं। वहीं भारत में 90 प्रतिशत हिन्दू और 10 प्रतिशत मुस्लिम थे, लेकिन आज बढ़कर मुस्लिम आबादी 24 प्रतिशत हो गई है और हिन्दू घटकर मात्र 76 प्रतिशत रह गये हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत