1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आरोपी मंत्री का मंत्रिमंडल में होना शर्मनाक: गोवा सीएम

आरोपी मंत्री का मंत्रिमंडल में होना शर्मनाक: गोवा सीएम

 Written By: IANS
 Published : Apr 01, 2015 07:26 pm IST,  Updated : Apr 01, 2015 07:27 pm IST

पड़जी: गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर ने बुधवार को पुरातत्व मंत्री फ्रांसिस्को पचेको को जल्द हटाने के संकेत देते हुए कहा कि मंत्रिमंडल में किसी आरोपी का मंत्री होना शर्मनाक है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार

- India TV Hindi

पड़जी: गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर ने बुधवार को पुरातत्व मंत्री फ्रांसिस्को पचेको को जल्द हटाने के संकेत देते हुए कहा कि मंत्रिमंडल में किसी आरोपी का मंत्री होना शर्मनाक है।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 2006 के एक हमले में दोषी पाए गए फ्रांसिस्को पचेको की सजा को बरकरार रखा है।

एक मीडिया ब्रीफिंग में पूछे जाने पर कि क्या उनके मंत्रिमंडल में एक आरोपी मंत्री का होना शर्मनाक है तो लक्ष्मीकांत पार्सेकर ने कहा “जाहिर है, यह स्वाभाविक ही है।।"

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गरिमा को बरकरार रखा जाएगा और मंत्रिमंडल से पचेको को हटाने का फैसला उनसे बैठक के बाद किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।

Goa